फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case against 10 people, including 6 girls on charges of prostitution in hotel

होटल में देह व्यापार के आरोप में 6 लड़कियों समेत 10 लोगों पर केस

Mon, 17 May 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Case against 10 people, including 6 girls on charges of prostitution in hotel
जीरकपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन तोड़ने और रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में 119 मामले दर्ज किए हैं। वहीं, होटल किंग स्टोन में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश कर 6 लड़कियों समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जीरकपुर थाने के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि होटल किंग स्टोन में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस ने एक डमी ग्राहक बनाकर में भेजा। यहां पर सौदा तय होने के बाद पुलिस ने उक्त होटल में छापा मारकर और देह व्यापार के आरोप में होटल किंग स्टोन के कमरों से 6 लड़कियोें समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वहीं रात्रि कर्फ्यू के उल्लंघन में मेन मार्केट कलगीधर बलटाना में स्थित पर्ल होटल और एक स्पा सेंटर मालिक के खिलाफ तय समय के बाद खोलने पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं, एक मामला पुलिस ने बलटाना के पार्क में कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन कर बिना मास्क के और सामाजिक दूरी तोड़कर क्रिकेट मैच खेल रहे युवकों के खिलाफ दर्ज किया है। उक्त युवकों ने इकट्ठे होकर बिना मास्क के एक फोटो फेसबुक पर भी डाली थी। उनके खिलाफ भी डीसी के निर्देशों की उल्लंघना करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक मामला जीरकपुर- पंचकूला रोड पर होटल कंगन के प्रबंधकों के खिलाफ दर्ज किया गया है। यहां होटल मालिक ने बिना आईडी प्रूफ और बिना रजिस्टर में एंट्री किए होटल में कमरे किराये पर दे रखे थे। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार कोरोना गाइडलाइन तोड़ने और लॉकडाउन के उल्लंघन के अन्य मामलों समेत कुल 119 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed