फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car rider attacked motor rider with knife

कार सवार ने मोटरसाइकिल चालक पर चाकू से हमला

Sun, 08 Dec 2019 09:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Car rider attacked motor rider with knife
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित आईटीआई चौक पर कार सवार एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल चालक पर चाकू से जानलेवा हमला करके जख्मी कर दिया। उसे सेक्टर-32 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमलावर मौके पर अपनी कार छोड़कर अपने अन्य साथियों सहित फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के भाई के बयान पर दो औरतों सहित पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा-307 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि सुधीर पुत्र सुभाष चंद निवासी लालड़ू अपने भाई रोहित के साथ मोटरसाइकिल पर गांव बल्लोपुर की ओर से आ रहे थे। जैसे ही वे मुख्य मार्ग पर स्थित आईटीआई चौक के निकट पहुंचे तो जीरकपुर की ओर से आ रही एक कार जिसमें दो औरतों सहित पांच व्यक्ति सवार थे, से उनकी आईटीआई चौक से निकलने को लेकर बहस हो गई। इस दौरान हुई हाथापाई में कार सवार एक व्यक्ति ने सुधीर के पेट में चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद हमलावर मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जख्मी सुधीर को पहले निकट के सरकारी अस्पताल लालड़ू में भर्ती करवाया गया, जहां पर सुधीर की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सेक्टर 32 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed