{"_id":"5df7eb668ebc3e8808338dcc","slug":"car-overturned-dead-to-patient-hospital-mohali-news-pkl3601810143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज अस्पताल ले जा रही कार पलटी, मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज अस्पताल ले जा रही कार पलटी, मरीज की मौत
विज्ञापन
कुराली। गांव सिंघपुरा में एक बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ने पर उसे अस्पताल लेकर जा रहे परिवार की कार रास्ते में पलट गई। इस कारण कार में सवार तीन सदस्य घायल हो गए जबकि बीमार बुजुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव सिंघपुरा के हरी सिंह को दिल का दौरा पड़ने पर परिवार उसे कुराली के सिविल अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ के सेक्टर-32 के अस्पताल में रेफर कर दिया। परिवार हरी सिंह को कार में चंडीगढ लेकर जा रहा था तो कुराली-सिसवां मार्ग पर गांव बड़ौदी के पास कार बेकाबू होकर पलटते हुए खेतों में जा गिरी। इस कारण कार में सवार परमिंदर सिंह, पवित्र कौर और करमजीत कौर घायल हो गए जबकि बीमार हरी सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने कार कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा हरी सिंह का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव परिवार को सौंप दिया।
बता दें कि इस तरह का हादसा कुछ समय पहले लुधियाना-खरड़ रोड पर हुआ था। जब एक बीमार लड़की को उसके परिजन इलाज के लिए पीजीआई लेकर आ रहे थे। इस दौरान उक्त परिवार की कार एक सरकारी बस से टकरा गई थी। इसमें लड़की व लड़की के परिजनों की मौत हो गई थी जबकि बस में बैठी सवारियों का बचाव हो गया था।
विज्ञापन
गांव बड़ौदी के पास खेतों में पलटी हुई कार।
छाया : अजय। फोटो नंबर : एमएचएल-83