फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car market will not be open without fees

बिना फीस नहीं लगेगा कार बाजार

Fri, 27 Dec 2019 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Car market will not be open without fees
मोहाली। वीआईपी सिटी की विभिन्न मार्केटों में मनमर्जी से कार बाजार लगाने वालों की अब खैर नहीं है। अब कार बाजार लगाने के लिए बाकायदा नगर निगम से अनुमति लेनी पड़ेगी। इतना ही नहीं, इसके साथ नगर निगम को फीस भी चुकानी होगी। अब कार बाजार निगम द्वारा निर्धारित जगह पर ही लगाया जा सकेगा। वीरवार को नगर निगम की बैठक में यह फैसला लिया गया। जल्दी ही इस संबंधी पॉलिसी तैयार कर फीस व अन्य मानक तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह मामला फेज-10 के पार्षद वालिया ने उठाया था। उनका कहना था कि मनमर्जी से कार बाजार लगा देने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगह पर यह बाजार फुटपाथों पर भी लगा दिए जाते हैं। इससे राहगीरों को परेशानी तो होती ही है, साथ में हादसों का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन

निगम भवन में लगेगी कॉफी वेंडिंग मशीन
जानकारी के मुताबिक अब नगर निगम जाने वाले लोग वहां कॉफी का आनंद भी ले पाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए कॉफी वेंडिंग मशीन लगाने की मंजूरी भी बैठक में दी गई। इस संबंधी प्रस्ताव पास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों के लिए अपनाई सरकारी पॉलिसी
नगर निगम ने पार्कों के लिए सरकार द्वारा बनाई गई पालिसी को अपनाने का फैसला किया है। इसमें पार्कों की देखभाल के लिए दिशा-निर्देश भी तय की गई है। दिशा-निर्देशों में पार्कों में पौधे लगाने से लेकर अन्य कई चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed