फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car hits young man walking on foot, injured

Mohali News: कार ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, घायल

Tue, 28 May 2024 05:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Car hits young man walking on foot, injured
मोहाली। फेज-7 की मार्केट में सामान खरीदने जा रहे एक युवक को पार्किंग में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया और उसके पैर में चोट आई है। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

घायल विवेक शर्मा निवासी झामपुर ने बताया कि वह रविवार को शाम करीब 6 बजे फेज-7 की मार्केट में घर का सामान लेने गया था। जब वह मोटरसाइकिल से उतरकर दुकान के अंदर जाने लगा तो एक तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। इस टक्कर में उसके दाएं पैर में चोट लगी है। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया और इसके बाद घायल के दोस्त ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed