Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car hits scooter of person who went to collect household items, dies

Mohali News: घर का सामान लेने गए व्यक्ति के स्कूटर को कार ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 17 Oct 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Car hits scooter of person who went to collect household items, dies
मोहाली। फेज 10-11 लाइट पॉइंट पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक स्कूटर चालक व्यक्ति की मौत हो गई। फेज-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लखबीर सिंह निवासी फेज-10 के रूप में हुई है। वह पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में नौकरी करते थे। फेज-11 पुलिस ने मृतक की पत्नी हरप्रीत कौर के बयान पर कार के नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर उसकी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को हरप्रीत कौर ने बताया कि 11 अक्तूबर को सुबह करीब 8 बजे उनके पति लखबीर सिंह स्कूटर पर मार्केट में सामान लेने गए थे। फेज 10-11 लाइट पॉइंट पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें ओवरटेक करने के बाद इंडिकेटर दिए बिना कार मोड़ दी। इस कारण उनका स्कूटर गाड़ी से टकराकर गिर गया और वह बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद अब उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed