फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car hit a scooty, a canter coming from behind ran over the scooty rider who had fallen on the road, death

Mohali News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, पीछे से आ रहे कैंटर ने सड़क पर गिरे स्कूटी सवार पर चढ़ा, मौत

Sat, 13 Sep 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Car hit a scooty, a canter coming from behind ran over the scooty rider who had fallen on the road, death
जीरकपुर। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे छत लाइट पॉइंट के पास 46 वर्षीय सुखबीर सिंह निवासी गांव मनौली सूरज की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में शामिल कार और कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के बयान जीरकपुर थाने में दर्ज किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह अपनी स्कूटी पर छत लाइट पॉइंट से बनूड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा में आ रहे कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुखबीर सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहा एक कैंटर उनके उपर से गुजर गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कार और कैंटर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों चालकों को भी मौके पर ही पकड़ लिया। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गलत दिशा से वाहन चलाने के कारण इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


एक्सीडेंट मामले में गलत साइड से आ रहे कार चालक विजवल कुमार और कैंटर चालक राजू राम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। - एएसआई राजकुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed