फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car driver escaped after collision, zomato delivery boy dies

टक्कर मारकर कार चालक फरार, बाइक सवार जोमैटो डिलीवरी ब्वाय की मौत

Sat, 01 Aug 2020 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Car driver escaped after collision, zomato delivery boy dies
जीरकपुर। जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर स्थित नेक्सा कार शोरूम के नजदीक एक कार ने बाइक सवार जोमैटो डिलीवरी ब्वाय को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार नीचे गिरकर घायल हो गया और कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायल बाइक सवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई अजीत सिंह ने बताया कि राकेश कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी मकान नंबर 549 सुखचैन रोड तोराना, सिरसा हरियाणा अपनी बाइक (एचआर 24क्यू 2587) पर वीआईपी रोड से जीरकपुर की ओर जा रहा था। जब वह नेक्सा मारुति शोरूम के पास पहुंचा तो अंबाला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मारी दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। भीड़ को देख कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक राकेश जोमैटो में डिलीवर ब्वाय था। घटना के समय वह ऑर्डर की डिलीवरी करने जा रहा था। मृतक के पिता हरपाल सिंह के बयानों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed