{"_id":"5d4494358ebc3e6ceb431bce","slug":"car-damaged-and-fir-mohali-news-pkl346328588","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में सड़क में पड़े खड्ढे से कार को पहुंचा नुकसान, ठेकेदार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में सड़क में पड़े खड्ढे से कार को पहुंचा नुकसान, ठेकेदार पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-11 में पंचकूला निवासी एक व्यक्ति की कार सड़क में पड़े गड्ढे के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। व्यक्ति की शिकायत पर थाना फेज-11 में सड़क बनाने वाले अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह अपनी तरह का पहला मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला निवासी राजेश ने बताया कि वह मंगलवार को फेज-11 स्थित वेस्टेक मॉल में आया था। जब वह वापस घर जा रहा था तो फेज-11 गोल्फ रेंज के पास उसकी कार सड़क में पड़े गड्ढे में गिर गई। राजेश ने कहा कि इस दौरान उसकी कार को काफी नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सारी जिम्मेदारी रोड बनाने वाले ठेकेदार की है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने सड़क पर किसी तरह की कोई जागरूकता चिह्न आदि नहीं लगाया था। थाना फेज-11 की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक शहर में लगातार हो रही बारिश से सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है। सबसे ज्यादा बुरा हाल सेक्टर-76 से 80 का है। ऐसी ही स्थिति फेज-एक स्थित न्यू बस स्टैंड के पास से गायत्री शक्ति पीठ के पास से गुजरने वाली सड़क की है। वहां पर गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।