{"_id":"66d089d1c9fb32b6ea068628","slug":"car-damaged-after-being-blocked-by-rock-barrier-standing-on-the-road-mohali-news-c-71-1-mli1005-118777-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सड़क पर रखे सीमेंट के बैरियर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सड़क पर रखे सीमेंट के बैरियर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
कार में सवार दो लोग गंभीर, एनएचएआई की लापरवाही पड़ रही लोगों पर भारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर सिंहपुरा चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के साथ रखे सीमेंट से बने बैरियर के साथ टकराकर एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों के मुताबिक एनएचएआई की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। जानकारी अनुसार हादसा बुधवार को रात करीब 12 बजे हुआ। कार चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ जा रही थी। सिंह पुरा चौक पर एक टूटे मैनहोल के पास सीमेंट से बना बैरियर रखा हुआ था। चंडीगढ़ नंबर की तेज रफ्तार कार अचानक बैरियर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लोगों का कहना है कि यह सड़क नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन है, लोग इस सड़क के लिए टोल टैक्स अदा करते हैं, लेकिन बदले में लोगों को गहरे गड्ढे और पत्थर मिलते हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लोगों की सुरक्षा के लिए ध्यान देना चाहिए। इस हालात में दुर्घटना होने पर जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की है। वहीं दुर्घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कोई भी अधिकारी घायलों से जानकारी लेने नहीं पहुंचा। इस संबंध में अधिकारियों से संपर्क की कोशिश की गई परंतु किसी भी अधिकारी ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।