फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car coming from wrong direction hits bike, driver dies

Mohali News: गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत

Sat, 30 Sep 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Car coming from wrong direction hits bike, driver dies
जीरकपुर। गलत दिशा से आ रही एक कार ने सिटी कोर्ट पैलेस के सामने स्लिप रोड पर बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान 19 साल के बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठे युवक को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठे जतिंदर कुमार (20) ने घटना के बाद राहगीरों की मदद से निशांत को सेक्टर-6 सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान निशांत सैनी पुत्र संजीव कुमार निवासी मकान नंबर 550 रामपुर सियोड़ी थाना पिंजौर कालका हरियाणा के रूप में हुई है। मृतक वॉल पेंटिंग का काम करता था। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि निशांत दोस्त जतिंदर के साथ जीरकपुर से पंचकूला की तरफ जा रहा था। इस दौरान सामने से गलत दिशा से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। चालक ने हेलमेट डाला था जो हादसे में टूट गया। हादसे के बाद इलाज के लिए दोनों को सेक्टर 6 सरकारी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने निशांत को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई नरिंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed