फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car collided with an old woman crossing the road, died

सड़क क्रॉस कर रही वृद्धा को कार ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 02 Jun 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Car collided with an old woman crossing the road, died
मोहाली। फेज-11 में सड़क क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 65 वर्षीय वृद्धा को मौत हो गई। मृतका की लीलावती मूल वासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) और हाल वासी अम्ब कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान में जुट गई है। लीलावती का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि फेज-11 पुलिस थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने की। लीलावती के बेटे ने पुलिस को बताया कि बेटी कांति देवी की शादी के बाद से ही मां यहां उसके साथ ही रहती थीं। वह बाबा हाउस के समीप केले की फड़ी लगाकर परिवार के पालन में सहयोग करती थीं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लीलावती बाबा हाउस के पास सड़क क्रॉस कर रही थीं। इस दौरान सड़क पर आ रही एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर के बाद वह सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में गंभीर चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गई जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके पर लोगों को एकत्रित होता देख भाग गया जबकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लीलावती को फेज-6 अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed