फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Captured the colony by forging the signatures of the partner and his wife

Mohali News: पार्टनर और उसकी पत्नी के जाली हस्ताक्षर कर कॉलोनी पर किया कब्जा

Mon, 03 Jul 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Captured the colony by forging the signatures of the partner and his wife
कुराली। शहर के वार्ड नंबर-6 में एक जमीन के तीन पार्टनरों में से एक ने धोखाधड़ी से कॉलोनी काटकर प्लॉट बेच डाले। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ निवासी अनिल तिवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित रमेश कुमार निवासी चंडीगढ़ ने बताया कि उनकी वार्ड नंबर-6 के मंदिर के पास 58 कनाल जमीन थी और इसके वह और उनकी पत्नी समेत तीन पार्टनर हैं। उनके एक पार्टनर ने धोखे से उनके और उनकी पत्नी पूनम गर्ग के हस्ताक्षर करके नगर परिषद से उस जमीन को पास करवाकर उसमें कॉलोनी काटनी शुरू कर दी। इसके बाद कई प्लॉट बेच डाले। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी को दी। इस मामले की जांच एसपी पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (पीबीआई) ने की। जांच पड़ताल में पता चला है कि जमीन के एक पार्टनर अनिल तिवाड़ी ने रमेश कुमार और उनकी पत्नी पूनम गर्ग के जाली हस्ताक्षर करके नगर परिषद से कॉलोनी के लिए जमीन पास करवा ली और जमीन बेचकर पैसे भी ले लिए। इसकी जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी कार्यालय को सौंपी गई। इसके बाद डीए लीगल से सलाह लेकर एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने थाना सिटी कुराली को केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed