फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Camp organized in Ravindra Enclave, people given information about central government schemes

Mohali News: रविंद्रा एनक्लेव में शिविर आयोजित, लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

Sun, 03 Aug 2025 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Camp organized in Ravindra Enclave, people given information about central government schemes
जीरकपुर। अब तक देश भर में करोड़ों लोग आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उठा चुके हैं, लेकिन अधिकांश लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। इस वजह से वे इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसी उद्देश्य से जीरकपुर में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि हर व्यक्ति को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। रविंद्र एन्क्लेव बलटाना और पीरमुच्छला में आयोजित प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शिविरों में समाजसेवी गुरदर्शन सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह शिविर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लगाए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य 70 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों और महिलाओं को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड और आयुष्मान भारत कार्ड प्रदान करना है। शिविर में आधार कार्ड धारकों के लिए आभा कार्ड, 16 से 59 वर्ष की आयु के श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड और 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए मतदाता कार्ड बनाने की सुविधा भी प्रदान की गई। भाजपा मंडल जीरकपुर ने इन शिविरों में विशेष भूमिका निभाई है। इस अवसर पर सुरेश खटकर मंडल अध्यक्ष, सतपाल बंसल मंडल अध्यक्ष-2, अनुज अग्रवाल (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), विजय गोयल अध्यक्ष वृंदावन गार्डन रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी, प्रदीप शर्मा, पुष्पिंदर मेहता, सनंत भरतवाज और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed