{"_id":"5e61609f8ebc3ec7490d965e","slug":"cab-driver-molests-woman-indecency-over-protest-mohali-news-pkl368725269","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः कैब ड्राइवर ने महिला से की छेड़छाड़ और अभद्रता, बैठते ही करने लगा था अश्लील हरकतें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहालीः कैब ड्राइवर ने महिला से की छेड़छाड़ और अभद्रता, बैठते ही करने लगा था अश्लील हरकतें
Fri, 06 Mar 2020 11:30 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन कैब लेकर एक महिला उस समय मुसीबत में आ गई जब कैब चालक ने महिला को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया। महिला ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।
पीड़िता की शिकायत पर नयागांव थाने की पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान शुभम वर्मा के रूप में हुई। आरोपी पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न, महिला से दुर्व्यवहार समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है आरोपी को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि यह मामला 3 मार्च का है। उसने एक नामी ऑनलाइन कैब मुहैया करवाने वाली एप से कार बुक थी। शाम साढ़े चार बजे वह कार से कांसल के लिए निकली थी। इस दौरान जब वह कार में बैठी तो आरोपी ड्राइवर ने उससे अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। आरोपी ने उसके हाथ आदि टच करने शुरू कर दिए है।
इतना ही नहीं आरोपी ने उसके साथ गलत भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान जब आरोपी का विरोध किया तो उसने उसे पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद उसने बड़ी मुश्किल से बचाव किया। फिर घर आकर उसने सारी घटना अपने परिवार को बताई। परिवार की सहमति पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह इस तरह का पहला मामला नहीं है। मोहाली में भी एक कार चालक को दबोचा था, जो कि कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुका था। उसने छह लड़कियों से दुष्कर्म की बात कबूली थी। यह मामला अब अदालत में विचाराधीन है।