{"_id":"65cf8daa09726a030701adc6","slug":"by-changing-the-atm-card-of-an-elderly-person-40-thousand-were-withdrawn-from-his-account-in-4-transactions-mohali-news-c-16-1-pkl1006-354853-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर 4 ट्रांसजेक्शन में खाते से 40 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर 4 ट्रांसजेक्शन में खाते से 40 हजार उड़ाए
Fri, 16 Feb 2024 10:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गए थे, घर आने के बाद आए मैसेज
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पैसे निकलवाने गए बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर 4 ट्रांसजेक्शन में खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग ने शक के आधार पर दो लोगों को पुलिस के पास ले गए और मामले की शिकायत दी। बुजुर्ग हरबंस लाल निवासी स्वामी एनक्लेव ढकोली अपने बेटे के साथ शाम करीब 5 बजे के आसपास एमएस एन्क्लेव में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गए थे। हरबंस लाल का बेटा कार में ही रुक गया, जबकि वह एटीएम से पैसे निकलवाने गए। हरबंस लाल के अनुसार जब वह पैसे निकाल रहे थे तो पीछे खड़े एक व्यक्ति ने मदद के लिए कहा, लेकिन इस दौरान पैसे नहीं निकले। हरबंस लाल जब घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर 10-10 हजार की चार ट्रांसजेक्शन में 40 हजार कटने का मैसेज आया। जिसके तुरंत बाद वह एटीएम के पास पहुंचे, इस दौरान एटीएम से दो लोग निकल रहे थे। उन्हें रोककर पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद दोनों को ढकोली पुलिस थाने ले जाया गया।
हरबंस लाल ने कहा कि उसका एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाले गए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि हरबंस लाल दो लोगों पर शक जाहिर कर उन्हें थाने लाए थे। जिनका नाम पता और अन्य जानकारी लेकर भेज दिया गया। शक के आधार पर किसी को आरोपी नहीं बनाया जा सकता। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।