फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Businessman blocked woman's way and beat her publicly, case

Mohali News: बिजनेसमैन ने महिला का रास्ता रोककर सरेआम पीटा, केस

Fri, 15 Dec 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Businessman blocked woman's way and beat her publicly, case
मोहाली। महिला का रास्ता रोककर उसे सरेआम पीटने, गोली मारकर जान से मारने व एसिड फेंककर चेहरा खराब करने की धमकी देने के आरोप में बलौंगी पुलिस ने एक बिजनेसमैन पर मामला दर्ज किया है। बिजनेसमैन पर पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वह उसे शारीरिक तौर पर काफी प्रताड़ित करता आ रहा है। पीड़ित महिला सेक्टर-117 की रहने वाली है। शिकायत पर होमलैंड सेक्टर-70 निवासी गुरविंदर सिंह चाहल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुल्लखन सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

30 वर्षीय पीड़ित महिला पेशे से स्किन डॉक्टर है। 2022 में आरोपी गुरविंदर सिंह चाहल उसका पीछा करता था। उसे हर जगह आते-जाते दोस्ती करने का प्रपोज करता था। कुछ समय बाद उनकी मुलाकात हुई और उनका आपसी तालमेल बढ़ गया। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। अगस्त में दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि गुरविंदर उसे आते-जाते तंग परेशान करने लगा। आठ-नौ दिसंबर की दरमियान रात करीब ढाई बजे गुरविंद सिंह चाहल उसके फ्लैट में आया। उसने जबरन घर में घुसकर उसके घर का सामान तोड़ दिया। 13 दिसंबर को वह अपनी सहेली के साथ मार्केट जाने लगी तो गुरविंदर ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और मार्केट नहीं जाने दिया। जब उसने उसे रोकना चाहा तो गुरविंदर सिंह चाहल ने उसे पीटना शुरू कर दिया जब उसकी सहेली उसे बचाने आई तो उस पर भी हमला कर दिया। बाद में लोगों ने उसे छुड़ाया और उसने पुलिस को मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने जांच के बाद उस पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



अगस्त में महिला पर चलाई थी गोली

महिला ने बताया कि गुरविंदर मूल रूप से गुरदासपुर का रहने वाला है और मोहाली में होमलैंड में रहता है। वह खुद को बिजनेसमैन बताता था। महिला ने बताया कि गुरविंदर के पास लाइसेंसी हथियार है। अगस्त में वह उसके घर पर आया और झगड़ा करने लगा। इस बीच उसने उस पर गोली चला दी। दरवाजे पर गोली लगने से वह बच गई। इस मामले में उसकी सोसायटी ने बलौंगी थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने उस पर मामला दर्ज किया था। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। वह उसे पिछले चार महीने से कभी गोली से मारने की धमकी दे रहा है और कभी एसिड फेंक कर उसका चेहरा झुलसाने के लिए धमकाता है। पीड़िता का आरोप है कि गुरविंदर सिंह चाहल कई तरह के अवैध काम करता है। वह उससे काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed