फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bus-truck collision on Chandigarh-Ambala highway; bus driver injured

Mohali News: चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर बस-ट्रक भिड़ंत, बस चालक घायल

Sat, 20 Jun 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bus-truck collision on Chandigarh-Ambala highway; bus driver injured
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। मैकडी के पास सुबह करीब 3:30 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस ट्रक से टकरा गई। बस में 40 से 45 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। टक्कर भीषण थी। बस के आगे के दोनों शीशे टूट गए और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

हादसे में बस चालक राम कुमार (48, भिवानी) घायल हो गए। उन्हें तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, चालक के हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने राहत कार्य शुरू कर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed