{"_id":"6a70feeed55211cf970595a9","slug":"bus-services-grind-to-a-halt-in-mohali-due-to-roadways-strike-passengers-face-inconvenience-mohali-news-c-71-1-spkl1025-145549-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में रोडवेज हड़ताल से थमे बसों के पहिए, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में रोडवेज हड़ताल से थमे बसों के पहिए, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की सोमवार को हुई हड़ताल से बसों का संचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। इससे फेज-6 स्थित न्यू बस स्टैंड पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। सरकारी बसें उपलब्ध नहीं थीं। इस कारण लोगों को निजी बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन का सहारा लेना पड़ा। कई मार्गों पर यात्रियों को अतिरिक्त किराया भी देना पड़ा। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। यात्रियों ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के बस सेवा प्रभावित हुई। इससे उनकी यात्रा योजनाएं बिगड़ गईं और कई लोग समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पाए।