फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bullet fired at the department store owner, robbed 20 thousand rupees

डिपार्टमेंटल स्टोर मालिक पर चलाई गोली, लूटे 20 हजार रुपये

Mon, 08 Feb 2021 02:29 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired at the department store owner, robbed 20 thousand rupees
मोहाली। लांडरां-बनूड़ रोड पर स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक पर गोली चलाकर दो लुटेरे बीस हजार रुपये लूटकर ले गए। लुटेरों की पहचान न हो सके इसलिए वह सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर तक ले गए। डिपार्टमेंटल स्टोर मालिक की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने लूट, हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकियां देने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित निशांत बिंदल ने बताया कि लांडरां-बनूड़ रोड पर उनका डिपार्टमेंटल स्टोर है। पांच फरवरी की रात साढ़े 9 बजे वह स्टोर बंद कर रहा था। इसी दौरान वहां पर दो लोग पहुंचे और उन्होंने उस पर रिवॉल्वर तानकर कहा कि उसके पास जो भी कैश है, वह उनके हवाले कर दे। इस पर निशांत ने कहा कि उसके पास कैश नहीं है। वह अपना पूरा कैश घर भेज चुका है। यह बात सुनते ही आरोपी भड़क गए और उसके साथ गाली गलौज करते हुए उन्होंने गोली चला दी। इस पर उसने भागकर स्टोर के काउंटर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। तभी लुटेरे स्टोर के लॉकर में रखे बीस हजार रुपये लूटकर और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर उखाड़कर ले गए। उन्होंने जाते हुए उसे धमकी दी कि अगर उसने पुलिस के आगे मुंह खोला तो उसे गोली से मार देंगे। इसके बाद वह काफी डर गया था। अब उसने इस लूट की शिकायत सोहाना थाने की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed