{"_id":"623396ca79770c78bb4f512b","slug":"builder-arrested-for-cheating-in-the-name-of-selling-flat-mohali-news-pkl4450200172","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट बेचने के नाम ठगी का आरोपी बिल्डर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट बेचने के नाम ठगी का आरोपी बिल्डर गिरफ्तार
विज्ञापन
खरड़। सदर थाने की पुलिस ने अमन बिल्डर्स एंड डेवलपर खरड़ के मालिक को फ्लैट बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को खरड़ की अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है।
इस मामले में गुरप्रीत सिंह निवासी फेज-7 मोहाली ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके दोस्त ने उसे खरड़ में एक फ्लैट लेकर पैसे इन्वेस्ट करने के लिए कहा था। इसके बाद फ्लैट लेने के लिए वह कंपनी के मैनेजर और मालिक हरप्रीत सिंह को उनके दफ्तर दशमेश नगर, खरड़ में मिले। हरप्रीत सिंह ने उसे फ्लैट नंबर 1719 फर्स्ट फ्लोर इंपीरियल रेजिडेंसी सन्नी एनक्लेव, सेक्टर-124 में दिखाया। जो कि अभी बन रहा था, उक्त फ्लैट पसंद आने पर उसका सौदा 15 लाख रुपये में तय किया गया और बयाने के तौर पर उसने दो लाख रुपये का चेक दे दिया। इसके एग्रीमेंट के मुताबिक उक्त फ्लैट की रजिस्ट्री दिसंबर, 2019 में करवानी थी। लेकिन तय समय पर फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं करवाई गई और 6 महीने और रुकने के लिए कहा गया। इसके बाद उसने फ्लैट संबंधी अपना कब्जा भी अप्रूव करवा लिया था। लेकिन जब कंपनी के मालिक को फ्लैट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहते तो वह टालमटोल करता रहता था। उसने न तो दो लाख रुपये लौटाए और न ही फ्लैट की रजिस्ट्री करवाई।
इसके बाद सदर पुलिस खरड़ ने इस मामले में जांच करके कंपनी के मालिक हरप्रीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस बिल्डर के खिलाफ कई और लोगों ने भी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।