{"_id":"5d4f19fc8ebc3e6cab1f7ad7","slug":"build-road-like-singapur-mohali-news-pkl347161025","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोहाली में सिंगापुर की तर्ज पर बनेगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोहाली में सिंगापुर की तर्ज पर बनेगी सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। वाईपीएस चौक से गुुरुद्वारा सिंह शहीदां जाने वाली सड़क को अब सिंगापुर की सड़कों की तर्ज पर संवारा जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने पूरी तैयारियां कर ली है। उम्मीद है कि जल्दी ही इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो जाएगी। पार्षद सतबीर सिंह धनोआ ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विकसित किए जाने वाले इस एरिया में आम लोगों के सुझावों का भी ध्यान रखा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम के मेयर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में इस दिशा में कार्रवाई शुरू हुई है। इस संबंधी हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इतना ही नहीं इस संबंधी नगर काउंसिल ने कार्रवाई शुरू करते हुए टेंडर तक लगा दिए हैं। इस काम पर 28.84 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके तहत सड़क के दोनों तरफ का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
सड़क के सेंटर में स्थित डिवाइडर पर जहां सुंदर पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, उक्त रोड पर स्थित ट्रैफिक लाइटों के आसपास के एरिया को सुंदर तरीके से विकसित किया जाएगा। साथ ही सड़क के किनारे पर साइड बोर्ड आदि भी लगाए जाएंगे। साथ ही पेंट आदि करके इस क्षेत्र को नए सिरे से सुंदर बनाया जाएगा। इस दौरान सिविल का काम नगर निगम के ठेकेदार करेेंगे जबकि हार्टिकल्चर का काम विभिन्न कंपनियां करेंगी।