फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bright faces on school students in Kurali

कुराली में स्कूल के छात्रों के चेहरों पर आई रौनक

Fri, 08 Jan 2021 02:35 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bright faces on school students in Kurali
कुराली। कई महीनों के बाद वीरवार को खुले सरकारी स्कूलों में बच्चे पूरे उत्साह के साथ पहुंचे। स्कूल खुलने के पहले दिन क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों का स्कूृल प्रबंधन और स्टाफ की ओर से स्वागत किया गया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघपुरा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुंधो संगतीया, सियालबा, खिजराबाद और क्षेत्र के स्कूलों में वीरवार को जैसे ही विद्यार्थी स्कूल में पूरे उत्साह के साथ दाखिल हुए तो उनके चेहरों पर अनोखी मुस्कान देखने को मिली।
विज्ञापन

स्कूलोें के प्रिंसिपलों और स्टाफ की ओर से बच्चों का विशेष तौर पर स्वागत किया गया। प्रिंसिपल चरणजीत कौर कुराली, पुष्पिंदर कौर सिंघपुरा, वंदना पुरी मुंधो संगतीया, इकबाल कौर खिजराबाद सहित अन्य ने कहा कि विद्यार्थियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 की हिदायतों की पालना की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे कई महीनों से बच्चों के स्कूल आने का इंतजार कर थे। विभाग के इस कदम से वार्षिक परीक्षा के परिणाम अच्छे आएंगे। स्कूल प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन जैलदार कुलविन्द्र सिंह, रजिन्द्र कौर सहित अन्य ने सरकार और विभाग के इस कदम की प्रशंसा की और स्कूल की ओर से बच्चों की सेहत संबंधी किए गए प्रबंधों पर संतुष्टि प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed