फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bridge over Singh Nalla in Krishna Enclave is ready, thousands of people will get relief

Mohali News: कृष्णा एनक्लेव में सिंह नाले पर पुल बनकर तैयार, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

Thu, 13 Feb 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bridge over Singh Nalla in Krishna Enclave is ready, thousands of people will get relief
जीरकपुर। कृष्णा एनक्लेव में सिंह नाले पर पुल बनकर तैयार हो गया है। नगर परिषद ने लोगों की मांग को पूरा करते हुए यहां 50 लाख की लागत से पक्का पुल बना दिया है। जिसका लोगों को काफी फायदा होगा और अपने घर जाने के लिए लोगों को अब ज्यादा घूमकर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ढकोली क्षेत्र में पड़ती कृष्णा एनक्लेव सोसायटी के बीच से निकलता सिंह नाला के ऊपर बनाया पुल बरसात के दिनों में टूट गया था। जिस कारण स्थानीय लोगों को इधर उधर जाने में बहुत समस्या आ रही थी। लोगों को नाले के इधर उधर बसे अपने घरों में जाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा था। जबकि यह रास्ता केवल दस मीटर का है।
विज्ञापन

नाले पर कॉलोनाइजर की ओर से जब यह कॉलोनी बनाई गई थी तो लोहे का अस्थाई पुल बना दिया था जो पिछले दिनों हुई बरसात के मौसम में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे लोगों के आने-जाने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया था। जिसके बाद बिल्डर द्वारा इस पुल को तोड़ दिया गया था। इसके बाद लोगों का इधर-उधर जाना मुश्किल हो गया था। लोगों की ओर से बार-बार इस पुल को बनाने के लिए नगर परिषद से मांग की जी रही थी। आखिरकार नगर परिषद ने यहां 50 लाख की लागत से पक्का पुल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी व सोसायटी प्रधान प्रधान हंसराज शर्मा, संदीप शर्मा, भूपेंद्र सिंह, टोनी, संजय सिंह, सुरेश शर्मा, मीना रानी, बबली देवी, सुषमा ठाकुर और मधु शर्मा ने बताया की हमारे लिए यह एक वरदान की तरह है क्योंकि पिछले चार महीने से लोग परेशान थे। उन्हें काफी घूमकर आना पड़ रहा था और स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed