फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bridge on Sukhna Cho damaged due to heavy rains

Mohali News: सुखना चो पर बने पुल को भारी बारिश से नुकसान

Tue, 13 Aug 2024 03:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Bridge on Sukhna Cho damaged due to heavy rains
जीरकपुर। रविवार को हुई भारी बरसात के कारण सुखना चो में बाढ़ आ गई थी। इससे बारिश का पानी बलटाना क्षेत्र में सुखना चो पर बने पुल के ऊपर से बहने लगा था। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी के पुल के ऊपर लगी सेफ्टी वाल व ग्रिल बह गई थी और एक तरफ की दीवार टूटकर सड़क के बीच आ गई थी। इस कारण आधी से ज्यादा सड़क बंद हो गई थी। जिसके चलते लोगों को वहां से निकलने में मुश्किल हो रही थी। सोमवार सुबह करीब 12 बजे हलका विधायक कुलजीत रंधावा मौके दौरा करने के लिए पहुंचे। उनके साथ नगर परिषद के अधिकारी व ड्रेनेज विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। पुल की खस्ता हालत को देखते हुए विधायक रंधावा ने अधिकारियों से समस्या का जल्द हल करने के आदेश दिए। इस दौरान विधायक ने मौजूद अधिकारियों से कहा के यहां बड़े पाइप डालकर पुल बनाया जाए, ताकि बाढ़ नुकसान न हो। उन्होंने सुखना चो के किनारों पर हुए अवैध निर्माण को हटाने के आदेश भी दिए। इस दौरान विधायक ने बलटाना चौकी का दौरा भी किया गया।
विज्ञापन


बॉक्स

48 लाख से कुछ महीने पहले ही हुई थी रिपेयर :
गत वर्ष जुलाई में आई बाढ़ के कारण सुखना चो पर बने बलटाना क्षेत्र का पुल टूट गया था। जिसके बाद लोगों की मदद से पुल पर मिट्टी डालकर चालू तो कर दिया गया था, लेकिन पुल के ऊपर कोई भी सेफ्टी वाल या ग्रिल्स नहीं लगाई थी। जिस कारण एक के बाद एक दो गाड़ियां पुल से नीचे चो में गिर गईं। जिसके बाद प्रशासन ने बाढ़ के करीब 7 महीने बाद 48 लाख की लागत से शहर की कई ड्रेनेज की रिपेयर की थी। लेकिन वह अब फिर से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस पर दोबारा पैसा लगाकर लोगों के लिए रास्ता ठीक किया जाएगा। जिसके लिए लोगों ने मांग की है कि पहले की तरह 7 महीने बाद ही रिपेयर न करके जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed