फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   bridge damaged, ghaggar bridge damaged, bridge damaged due to heavy rain

घग्गर पुल में फिर से आई खराबी, सड़क टूटनी शुरू, यातायात प्रभावित

Fri, 12 Aug 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 12 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
bridge damaged, ghaggar bridge damaged, bridge damaged due to heavy rain
- फोटो : Amar Ujala
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर भांखरपुर स्थित घग्गर नदी पर बने पुराने टू-लेन पुल में फिर खराबी आ गई।  इस कारण वीरवार दोपहर को ट्रैफिक आवाजाही बाधित हो गई। इससे अंबाला की ओर जाने वाले वाहनों की एक ओर लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिस समेत राहगीरों को लगा कि पुल के स्पैंस के बीच वही एक्सपेंशन ज्वाइंट फिर डैमेज हो गया है, जिसे महीनेभर पहले रिपेयर किया गया था। बहरहाल, फोरलेन कंपनी ने स्पष्ट किया है कि रुटीन रिपेयर के चलते ट्रैफिक कुछ घंटे के लिए प्रभावित रहा, लेकिन एक्पेंशन ज्वाइंट डैमेज जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से अंबाला की ओर जाते समय राहगीर इस पुराने टू लेन पुल का इस्तेमाल करते हैं। बीती तीन जुलाई को भांखरपुर की ओर से तीसरे व चौथे स्पैन के बीच एक्सपेंशन ज्वाइंट डैमेज होने पर पुल पर वाहनों की आवाजाही एक हफ्ते तक पूरी तरह बंद रखी गई थी। इस दौरान थ्रीलेन घग्गर पुल पर दोतरफा ट्रैफिक चलाया गया था, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। रिपेयर के बाद 10 जुलाई को पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर करीब एक बजे पुल के तीसरे व चौथे एक्सपेंशन ज्वाइंट के साथ बिटुमिन समेत कंक्रीट उखड़ने से वहां छोटे गड्ढे बन गए थे जो बारिश व वाहनों की आवाजाही से बढ़ते जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए टू लेन घग्गर पुल पर एक लेन बंद कर दी गई। हालांकि, ट्रैफिक एक लेन से गुजरता रहा, लेकिन दबाव ज्यादा होने की वजह से चंडीगढ़ की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग गलत लेन से थ्रीलेन पुल पार करते नजर आए, जबकि ट्रैफिक पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। शाम करीब चार बजे के बाद पुल पर दो तरफा आवाजाही खुलने के बाद ट्रैफिक सामान्य हुआ।


इस संबंध में फोरलेनिंग कंपनी जीएमएआर के कॉर्पोरेट रिलेशन अफसर दीपक अरोड़ा ने बताया कि पुराने पुल की रुटीन रिपेयर की गई है। तीसरे व चौथे एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास कंकरीट व बिटुमिन का जोड़ कमजोर पड़ने से उसकी परतें उखड़ने लगी थीं, जिससे छोटे-छोटे गड्ढे वाहनों की आवाजाही से बड़े होने लेने लगे थे। कंपनी ने इसकी रिपेयर भी पूरी कर ली है। इस दौरान कुछ घंटे के लिए ट्रैफिक अवरुद्ध रहा, लेकिन वीरवार शाम को पुल खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed