फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Brave men received medals from the Governor, a smile on their faces

Mohali News: राज्यपाल से शूरवीरों को मिले मेडल, चेहरे पर छाई मुस्कान

Thu, 30 Jan 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Brave men received medals from the Governor, a smile on their faces
मोहाली। आप जाग रहे हैं इसी वजह से हम चैन से सो रहे हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के यह शब्द हैं सीमा सुरक्षा बल के उन जवानों के लिए जो देश की रक्षा के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने के लिए डटे हैं। मौका था राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर), मोहाली में आयोजित सीमा सुरक्षा बल के अलंकरण समारोह का। इसमें देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल के जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बीएसएफ की पश्चिमी कमान के सेवारत और सेवानिवृत्त बीएसएफकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए। इस मौके पर पुलिस कर्मियों सहित कुल 37 अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और अन्य रैंकों को विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया। उन्होंने शांति और युद्ध काल के दौरान भारत-पाक और भारत-बांग्लादेश सीमा को प्रभावी ढंग से सुरक्षित रखने में बीएसएफ अधिकारियों और कर्मियों के योगदान की सराहना की। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए बीएसएफ की 193 बटालियन और सात आर्टिलरी रेजिमेंट तैनात हैं। इस मौके पर सतीश एस. खंडारे, आईपीएस, एडीजी. बीएसएफ पश्चिमी कमान और राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, डीजीपी पंजाब गौरव यादव, मोहाली की उपायुक्त आशिका जैन, एसएसपी दीपक पारीक और मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के नागरिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


बीएसएफ और पुलिस में बेहतर तालमेल
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस के बीच बेहतरीन तालमेल है। इसकी बदौलत ही पंजाब सीमा से सटे इलाकों में ड्रोन के माध्यम से भेजी जाने वाली खेप को पकड़ा जा रहा है। इसके माध्यम से ही हथियारों को भी पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed