फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Boy and girl living together commit suicide in Mohali suicide note found

तंग और धमकी देता है मनीष: मोहाली में लिव इन में रह रहे युवक-युवती ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट मिला, कौन है मनीष

Tue, 19 Nov 2024 10:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 19 Nov 2024 10:11 PM IST
सार

मोहाली के फेज-1 स्थित किराये के कमरे में रहने वाले युवक और युवती ने एक साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें मनीष नाम के शख्स को जिम्मेदार बताया है। 

विज्ञापन
Boy and girl living together commit suicide in Mohali suicide note found
शव कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली में रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, जिन्हें एक युवक तंग करता था। फेज-1 में किराये के कमरे में रहने वाले युवक-युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक जोड़े के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। 

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय अनस निवासी सहारनपुर (यूपी) और 23 वर्षीय निधि निवासी बलौंगी के रूप में हुई है। निधि मूलरूप से बिहार की रहने वाली है और अनस के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। हालांकि अनस ने फेज-1 में कोठी की दूसरी मंजिल पर कमरा किराये पर लिया हुआ था। वह करीब डेढ़ साल से यहां रह रहा था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि निधि उसकी महिला मित्र थी और कभी-कभार उससे मिलने आती थी। दोनों ने एकसाथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अनस एसी (एयर कंडिशनर) का काम करता था। उसके साथी कर्मचारी उसे फोन कर रहे थे, जब उसने फोन नहीं उठाया तो वह उसके कमरे में उससे मिलने आए, लेकिन अंदर से कमरा बंद मिला। जब दरवाजा खटखटाने पर भी अनस ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने पहुंचकर कमरा तोड़ा तो अंदर देखा अनस और उसकी दोस्त युवती ने फंदा लगाया हुआ था। इसके बाद मोहाली पुलिस को सूचना दी गई। एसएचओ फेज-1 जगदीप सिंह मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिए। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मिला दोनों का सुसाइड नोट
एसएचओ जगदीप सिंह ने बताया कि दोनों ने सुसाइड नोट में मनीष नाम के एक युवक को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक निधि ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मनीष उसे तंग परेशान करता है। इस कारण वह उससे तंग आकर खुदकुशी कर रही है। वहीं, अनस ने भी सुसाइड नोट में मनीष का नाम लिखा है। उसमें कहा है कि मनीष उसे धमकियां देता है और काफी परेशान करता है। इस कारण वह खुदकुशी कर रहा है। एसएचओ जगदीप ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मनीष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed