फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bouncer Gagan arrested for firing on police, sent on remand for two days

Mohali News: पुलिस पर फायरिंग में गिरफ्तार बाउंसर गगन दो दिन के रिमांड पर भेजा

Sun, 26 Jan 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bouncer Gagan arrested for firing on police, sent on remand for two days
मोहाली। चंडीगढ़ और मोहाली के जॉइंट ऑपरेशन दौरान पुलिस पर फायरिंग के बाद पकड़े गिरफ्तार किए गए आरोपी बाउंसर गगनदीप सिंह उर्फ गगन को शनिवार को मोहाली जिला अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी गगन को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसने गांव बड़माजरा में पुलिस कर्मचारियों पर उस समय फायर कर दिया था, जब पुलिस उसे पकड़ने गई थी। आरोपी गगन ने बड़माजरा में किसी जानकार के घर में शरण ले रखी थी। इससे पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए थे। आरोपी के खिलाफ बलौंगी थाने में हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। नयागांव निवासी बाउंसर गगन 2017 में सकेतड़ी में बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत की हत्या में भी आरोपी है।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार गगन पर 21 एफआईआर दर्ज हैं। कुछ में वह जमानत पर है और कुछ में आरोपमुक्त है। मोहाली में दो दिन पुलिस रिमांड के बाद उसे चंडीगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी। मोहाली पुलिस की पूछताछ में गगन ने खुलासा किया है कि चंडीगढ़ की सेक्टर-23 की कोठी में हुई हत्या में उसका हाथ है। चंडीगढ़ पुलिस को इनपुट मिली थी कि गगन चंडीगढ़ में किसी वारदात को अंजाम देकर गया है और इसके पास हथियार हैं। गगन पलसौरा के आसपास एरिया में घूम रहा है। उसका पीछा करते हुए चंडीगढ़ पुलिस मोहाली में पहुंची और बलौंगी थाना पुलिस से संपर्क कर गगन को पकड़ने के लिए संपर्क किया था।
विज्ञापन

गगन के बड़माजरा में एक जानकार के घर में छिपे होने की सूचना मिली थी। मोहाली व चंडीगढ़ पुलिस ने जब उस घर के बाहर घेराबंदी की तो गगन को इसकी भनक लग गई। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और उनसे बचने के लिए घर के बाथरूम में छिप गया। पुलिस ने उसे काबू कर लिया और उससे एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए। गगन से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed