फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bought 85000 metric tons of paddy in grain markets of Mohali, paid Rs 153 crore

Mohali News: मोहाली की अनाज मंडियों में 85000 मीट्रिक टन धान खरीदा, 153 करोड़ रुपये का भुगतान

Sun, 20 Oct 2024 05:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Bought 85000 metric tons of paddy in grain markets of Mohali, paid Rs 153 crore
मोहाली। जिले की मंडियों में शनिवार शाम तक करीब 88000 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई है और 85000 मीट्रिक टन धान एजेंसियों द्वारा खरीदा जा चुका है। यह जानकारी डीसी आशिका जैन ने दी है। उन्होंने बताया कि धान की निरंतर खरीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले में कुल 18 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में भीड़भाड़ से बचने के लिए एजेंसियों को उठान में तेजी लाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में 154 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन और खरीद एजेंसियों की धान का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या न हो, इसलिए खाद्य एजेंसियों और मंडी बोर्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडियों में तैनात किया गया है।डीसी ने कहा कि जिले में पांच खरीद एजेंसियां पनग्रेन, मार्कफेड, पनसप, पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और एफसीआई को खरीद के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

डीसी जैन ने किसानों से पराली और फसल अवशेष न जलाने का आग्रह करते हुए किसानों को पराली और फसल अवशेष के निपटान और पर्यावरण को धुएं और प्रदूषण से बचाने के लिए यंत्रीकृत उपकरणों का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि विभाग के पास बायो डिंकपोजर के 8000 ट्रायल पैक भी हैं, जिनसे किसान पराली को मिट्टी में पचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed