फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   borrow money while not recover, man commit sucide

उधार दिए पैसे न मिलने पर काटी हाथों की नसें, मौत

Tue, 07 Jan 2020 08:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
borrow money while not recover, man commit sucide
खरड़। खरड़ सिटी पुलिस ने सन्नी एनक्लेव खरड़ के निवासी जसपाल सिंह को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-306 आईपीसी के अधीन मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जसपाल सिंह की पत्नी दलबीर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि जसपाल सिंह ने पांच साल पहले राजन सिंह मोहाली को पांच लाख रुपये दिए थे परंतु राजन ने यह रकम लौटाने से साफ मना कर दिया था। इस दौरान जसपाल सिंह को किडनी की शिकायत हो गई। पैसे न मिलने और बीमारी से तंग होकर जसपाल सिंह ने 31 दिसंबर को दोनों हाथों की नसें काट ली थीं। उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल मोहाली ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिये रेफर कर दिया गया था। तीन जनवरी को जसपाल सिंह ने बयान दर्ज करवाए थे कि वह आरोपी राजन सिंह से परेशान होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ है। जसपाल सिंह की 5 जनवरी को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दलबीर कौर ने पति जसपाल सिंह द्वारा लिखा सुसाइड नोट भी पुलिस को दे दिया है। खरड़ सिटी थाने के एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने जसपाल सिंह की पत्नी दलबीर कौर की शिकायत पर राजन के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed