फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Borders of Punjab and country safe under Modi's rule: Rajnath Singh

मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित : राजनाथ सिंह

Wed, 29 May 2024 12:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Borders of Punjab and country safe under Modi's rule: Rajnath Singh
कुराली। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा के लिए कुराली के दशहरा ग्राउंड में आयोजित विशाल रैली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रैली की। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर पंजाब की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

यूथ नेता राणा भानू प्रताप के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे देश की तरह पंजाब में मोदी लहर है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल और सशक्त नेतृत्व के कारण पंजाब और देश के बॉर्डर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भारत विश्व में उस मुकाम पर है, जहां सभी देश हमें सम्मान की दृष्टि से देखते हैं और हमारे दुश्मन देश की तरफ नजर उठाने की जुर्रत नहीं करते। 
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भारत अब इतना शक्तिशाली है कि वे अंदर जाकर भी मार सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत, प्रतिष्ठा और हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी धरती पर आतंक की फैक्ट्रियों को खत्म नहीं कर सकता तो हम मदद देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के दुश्मनों को न केवल अपनी सीमाओं के भीतर, बल्कि अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय सेना बॉर्डर के उस पार जाकर भी कार्रवाई करने से गुरेज नहीं करेगी। राजनाथ सिंह ने भारत को विश्व शक्ति के रूप में उभरने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि 2014 में देश का रक्षा निर्यात लगभग 600-800 करोड़ रुपये था, आज यह 31,000 करोड़ रुपये के पार चला गया है और अगले पांच वर्षों में हम इसे 50,000 करोड़ रुपये से अधिक ले जाने की उम्मीद करते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की खुशहाली को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब देने में देश की सेना सक्षम है। रक्षा मंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब की जनता से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब की भलाई के लिए भाजपा का जीतना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा पंजाबियों ने हर पार्टी को आजमा लिया है। उन सभी ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है, इसलिए एक मौका मोदी को दें। रैली के दौरान राणा भानू प्रताप और भाजपा पदाधिकारियों की टीम की ओर से उन्हें कृपाण देकर सम्मानित किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed