फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Boiler pipe burst in TC Teritex factory, one dead, one injured

Mohali News: टीसी टेरिटेक्स फैक्टरी में बॉयलर का पाइप फटा, एक की मौत, एक जख्मी

Fri, 10 Nov 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Boiler pipe burst in TC Teritex factory, one dead, one injured
लालड़ू। कस्बे के नजदीक टीसी टेरिटेक्स फैक्टरी में बॉयलर का पाइप फटने से हुए धमाके में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने मृतक की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी जड़ौत और जख्मी की पहचान मलकीत सिंह निवासी सितारपुर, लालड़ू के रूप में बताई है। पुलिस ने सीआरपीसी धारा-174 की कार्रवाई की है। एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि सरसीणी के नजदीक स्थित टीसी टेरिटेक्स फैक्टरी में मंगलवार शाम करीब पांच बजे बॉयलर का पाइप फटने से धमाका हुआ। इसमें से निकली भाप ने फोरमैन गुरमीत सिंह और टेक्नीशियन मलकीत सिंह (31) को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत डेराबस्सी के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां गुरमीत ने अगले दिन बुधवार को दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में मलकीत की दोनों बाजू और चेहरा झुलसा है। मृतक गुरमीत अपने परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे छोड़ गया है। डेराबस्सी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद गुरमीत का शव वारिसों के हवाले कर दिया गया। बहरहाल गुरमीत के पिता धर्मपाल के बयान पर लालड़ू पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed