फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Body of security guard found under suspicious circumstances, relatives allege murder

मोहाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 16 Feb 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Body of security guard found under suspicious circumstances, relatives allege murder
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

साइट पर अकेला था तैनात, पड़ोस में मजदूरों ने सुनीं चिल्लाने की आवाज

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। सिंगपुरा चौक के नजदीक एक निजी कॉलेज की साइट पर एक सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर उसके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामरतन के रूप में हुई है। उसके भाई सुदेश कुमार और रिंकू निवासी गांव दहयामाजरा, बराड़ा ने बताया कि उनका भाई कई साल से एमएम कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड था। कॉलेज की साइट पर दो तीन कमरे बने हुए थे लेकिन आसपास झाड़ियां ही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सुनसान जगह दो सिक्योरिटी गार्ड्स होने चाहिए थे। इसमें कॉलेज की लापरवाही है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह जब अपने भाई को फोन किया तो किसी मजदूर ने फोन उठाया और बताया कि उसका भाई म़ृत पड़ा हुआ है। हम मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सामने वाली साइट पर काम करने वाले संजू नामक मजदूर ने बताया कि सुबह सात बजे रामरतन की साइट से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। मैंने अपनी पत्नी के साथ वहां जाकर देखा तो रामरतन चिल्ला रहा था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। थोड़ी देर बाद ही उसने चिल्लाना बंद कर दिया और इसके बाद उसके मोबाइल पर कॉल आई तो उसके भाइयों को सूचना दे दी थी।
इस मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed