फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Body of missing businessman Harjinder Kalsi found in Bhakra canal, father says it was murder

Mohali News: लापता बिजनेसमैन हरजिंदर कलसी का शव भाखड़ा नहर से मिला, पिता बोले-हुई है हत्या

Sun, 18 Feb 2024 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Body of missing businessman Harjinder Kalsi found in Bhakra canal, father says it was murder
मोहाली। आठ फरवरी से लापता शहर के बिजनेसमैन हरजिंदर सिंह कलसी (35) का शव शनिवार सुबह भाखड़ा नहर से बरामद हुआ। हरजिंदर सेक्टर-67 में रहते थे। फेज-7 में उनकी प्रिंटिंग प्रेस है। वह विज्ञापन के कारोबार से भी जुड़े थे। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हरजिंदर सिंह के पिता सेवानिवृत्त एक्सईएन नरिंदर सिंह कलसी शहर के जाने-माने समाजसेवी हैं। उन्होंने बताया कि बेटे का मोबाइल उसकी निक्कर से ही मिला है। पुलिस को कॉल डिटेल और वारदात वाली जगह का डंप डाटा निकालना चाहिए। मेरे बेटे की हत्या हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करे। उन्होंने बताया कि बेटे का शव मिलने की सूचना उन्हें अपने एक रिश्तेदार के जरिए शनिवार सुबह मिली। हाथ में पहनी अंगूठी से उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि हरजिंदर बीते आठ फरवरी को रोजाना की तरह सुबह पौने छह बजे फेज-8बी स्थित जिम गया था और सुबह बेटे को स्कूल छोड़ने के बजाय सीधा रोपड़ चला गया। फोन करने पर उनसे पिता से कहा कि उसे किसी से पैसे लेने हैं, इसलिए रोपड़ जा रहा है। बेटे को वह स्कूल छोड़ आएं। इसके बाद सुबह 9.34 बजे अपनी मां को कॉल कर कहा कि वह रोपड़ से लौट रहा है लेकिन 9.37 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया। जब हरजिंदर घर नहीं लौटे तो परिवार ने उन्हें काफी तलाश किया इस दौरान उनकी कार गांव रैलमाजरा के पास भाखड़ा नहर के पास खड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद से पुलिस व परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हरजिंदर के मोबाइल से 25 जनवरी से 8 फरवरी के बीच में लगभग तीन हजार कॉल हुईं हैं। सात फरवरी को एक नंबर पर उसकी 12 बार बात हुई है। जहां से हरजिंदर का शव बरामद हुआ है वह गाड़ी मिलने वाली जगह से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। शनिवार को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में मेयर सेमत कई नेता पहुंचे
अंतिम संस्कार के मौके पर बड़ी संख्या में कलसी परिवार के करीबी रिश्तेदार, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व प्रतिनिधि, सेक्टर-67 के निवासी और करीबी लोग मौजूद रहे। इनमें नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट, नगर निगम पार्षद मनजीत कौर, रूपिंदर रीना, बलजीत कौर, पूर्व पार्षद कुलदीप कौर कंग, समाजसेवी बलबीर सिंह शामिल थे। हरजिंदर सिंह के निधन पर मोहाली हलके के विधायक कुलवंत सिंह, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, आप नेता विनीत वर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है।



पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर करेंगे आगे की कार्रवाई
मामले पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया है। यदि रिपोर्ट में कुछ भी संदेहास्पद बात सामने आती है तो उसके हिसाब से आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस सूत्रों के मुताबिक शव पर किसी कट या हमले आदि के प्रत्यक्ष निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि कोई गाड़ी नहर के पास लेकर गया था। गाड़ी लॉक की गई और स्टाफ को लोकेशन भेजी गई कि उन्हें वहां से ले जाएं। इस पहलू पर जांच की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि रोपड़ में हरजिंदर किसके पास पैसे लेने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed