फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bodies of a property dealer, his wife and son found in a Fortuner

Mohali News: फॉर्च्यूनर में मिला प्रॉपर्टी कारोबारी, उसकी पत्नी और बेटे का शव

Mon, 23 Jun 2025 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bodies of a property dealer, his wife and son found in a Fortuner
लांडरां/बनूड़। मोहाली के सेक्टर-109 एमआर निवासी एक प्रॉपर्टी कारोबारी, उसकी पत्नी और बेटे का शव रविवार को बनूड़-तेपला मार्ग पर गांव चेंगेरा को जाने वाली सड़क के पास खेतों में एक फॉर्च्यूनर में मिला है। तीनों के सिर पर गोली के निशान हैं। मृतकों की शिनाख्त संदीप सिंह राजपाल (45) निवासी गांव सिखवाला नजदीक लंबी (जिला बठिंडा), उसकी पत्नी मनदीप कौर (42) और बेटे अभय (15 वर्ष) के रूप में हुई है। अभय मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं था। पुलिस के अनुसार परिवार पिछले आठ वर्षों से मोहाली में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या का है, लेकिन फॉर्च्यूनर का एसी चलने और गाड़ी अनलॉक होने से मामला गहरा गया है। प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप सिंह गाड़ी में चालक की सीट पर लेटा था। उसके हाथ में पिस्तौल थी। उसकी पत्नी उसके बगल वाली सीट पर लेटी थी। उसके बेटे का शव पिछली सीट पर पड़ा था।
विज्ञापन

मामले की सूचना खेत में ट्यूबवेल लगाने आए कुछ लोगों ने पुलिस को दी। उन्होंने गाड़ी में शवों को देखकर बनूड़ पुलिस को फोन किया। इसके बाद बनूड़ थाना एसएचओ अर्शदीप शर्मा, जांच अधिकारी हरदेव सिंह, एएसआई जसविंदर पाल टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। राजपुरा से डीएसपी मनजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी बंद की। जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 4 बजे की है। पुलिस ने रात करीब 8 बजे कार्रवाई पूरी करने के बाद परिवार के तीनों सदस्यों के शवों को नीलम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मौके पर पहुंचे मृतक के रिश्तेदार अमरिंदर सिंह ने बताया कि संदीप सिंह और उसका परिवार किसान परिवार से है। वह प्रॉपर्टी का भी काम करता था। करीब एक सप्ताह पहले ही उससे बात हुई थी। मृतक का एक भाई उसके गांव में रहता है, जबकि उसकी बहन विदेश में है। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


यह आत्महत्या का मामला है। अभी कारणों का पता नहीं चल सका है। सोमवार को मृतकों के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। -मनजीत सिंह, डीएसपी राजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed