{"_id":"6a34598092d6c023dc0ac0c7","slug":"blocked-sewer-cleared-and-water-samples-collected-following-diarrhea-outbreak-mohali-news-c-71-1-mli1017-143779-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डायरिया फैलने के बाद जाम सीवर खोला, पानी के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डायरिया फैलने के बाद जाम सीवर खोला, पानी के सैंपल भरे
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में डायरिया और टाइफाइड के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन हरकत में आया। स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद ने जांच और निगरानी तेज कर दी है। नगर परिषद ने सीवर जाम और पेयजल की लीकेज ठीक करने का अभियान तेज कर दिया है।
वीरवार को भी ढकोली क्षेत्र में पानी के सैंपल लेकर जाम सीवर को खोला गया। कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र ढकोली क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के दौरान डायरिया और टाइफाइड के मामलों में बढ़ोतरी हुई थी। इससे स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ गई थी। बलटाना और नाभा में पहले फैली जलजनित बीमारियों को देखते हुए लोगों को आशंका थी।
नगर परिषद का सीवरेज और पेयजल विभाग भी सक्रिय हो गया। कर्मचारी सीवरेज की ब्लॉकेज खोलने और पानी की लीकेज ठीक करने में जुटे हैं। सेहत विभाग और नगर परिषद ने तत्काल संयुक्त कार्रवाई शुरू की। विभिन्न क्षेत्रों में पानी और अन्य नमूनों की सैंपलिंग कराई गई। प्रभावित इलाकों का सर्वे भी किया गया। पिछले दो दिनों में अस्पताल में डायरिया या टाइफाइड के मामलों में असामान्य बढ़ोतरी नहीं हुई है। स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
सीवरेज और पेयजल सुधार: स्वास्थ्य विभाग ने जिन क्षेत्रों से मरीज सामने आए हैं, उनकी सूची नगर परिषद को दी है। इसके आधार पर संबंधित इलाकों में सीवरेज लाइनों की जांच और सफाई हो रही है। जांच के दौरान कृष्णा एनक्लेव, दशमेश नगर और गांव ढकोला के कुछ हिस्सों में सीवरेज ब्लॉकेज मिली। नगर परिषद की टीमें इन समस्याओं को दूर करने के लिए काम कर रही हैं।