फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Blackout in Mohali district from 7:30 pm to 7:40 pm, District Magistrate appeals to people for cooperation

मोहाली जिले में रात 7:30 से 7:40 बजे तक ब्लैकआउट, जिला मजिस्ट्रेट ने लोगों से की सहयोग की अपील

Wed, 07 May 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Blackout in Mohali district from 7:30 pm to 7:40 pm, District Magistrate appeals to people for cooperation
मोहाली। जिले में बुधवार को दोपहर दो जगह पर मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके लिए जगह और समय सुबह तय किया जाएगा। इसके बाद जिले भर में रात को 7:30 बजे से 7:40 बजे तक दस मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा। आज होने वाली मॉक ड्रिल के बारे में जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने बताया कि हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए दो शैक्षणिक/औद्योगिक इकाई स्थलों पर यह अभ्यास किया जाएगा, जहां पर पहले सायरन बजने के बाद नागरिकों को बचाने के लिए उनको निकालने का अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद रात को 7:30 से 7:40 बजे तक जिले में दस मिनट का महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों को जल्दी छिपाने के लिए ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान सभी रिहाइशी इलाकों और संस्थानों में दस मिनट तक बिजली की लाइटें बंद रखने के आदेश हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ऐसे स्थलों का प्रचार करेगा, जहां कल ये मॉक ड्रिल की जाएगी और ऐसे अभ्यास आयोजित करने से पहले संबंधित क्षेत्र के आम लोगों को सतर्क कर दिया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने निवासियों से अपील की है कि इस अभ्यास का उद्देश्य निकासी योजनाओं की तैयारी और उनके कार्यान्वयन का मूल्यांकन करना है, इसलिए उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इस अभ्यास के सुचारू संचालन के लिए सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed