फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Blackout for more than 24 hours in Old Sunny Enclave and Sector 123-125

Mohali News: ओल्ड सनी एन्क्लेव व सेक्टर 123-125 में 24 घंटे से ज्यादा ब्लैकआउट

Mon, 02 Mar 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Blackout for more than 24 hours in Old Sunny Enclave and Sector 123-125
66 केवी अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त, पानी संकट से जूझे हजारों परिवार; देर रात तक मरम्मत कार्य जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। ओल्ड सनी एन्क्लेव और सेक्टर 123, 124 व 125 सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली और पानी की आपूर्ति ठप रही। सनी ग्रिड की 66 केवी अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके में हालात गंभीर बने रहे।
बिजली बंद रहने से इनवर्टर जवाब दे गए और घरों की पानी की टंकियां खाली हो गईं। कई परिवारों को पीने के पानी के लिए बाहर से इंतजाम करना पड़ा। बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी लोगों को दिनभर भारी परेशानी उठानी पड़ी। आरडब्ल्यूए के प्रधान पवित्रपाल सिंह बराड़ ने कहा कि जियो वालों को किसकी परमिशन है कि उन्होंने अंडरग्राउंड तार डालते वक्त बिजली के तार क्षतिग्रस्त कर दिए। 30 घंटे से अधिक समय हो चुका है पूरे तीन सेक्टरों में लाइट, पानी नहीं। घरों में सामान खराब हो गया है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन


फाइबर केबल बिछाने के दौरान नुकसान की आशंका
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, एक निजी कंपनी द्वारा जमीन के नीचे फाइबर इंटरनेट केबल बिछाने के दौरान 66 केवी लाइन के जॉइंट को नुकसान पहुंचा। हालांकि संबंधित विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इलाके में चर्चा रही कि फाइबर डालते समय चार में से तीन बिजली केबल प्रभावित हो गईं, जिससे सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से बुलाई गई तकनीकी टीम
मरम्मत के लिए दिल्ली से विशेष तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक काम जारी रहा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि फॉल्ट दूर होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली ठप रहने से पानी की सप्लाई भी बाधित रही, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए।


फॉल्ट को दूर करने के लिए टीमें जुटी हैं
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल), मोहाली के अधिकारियों ने कहा कि फॉल्ट को दूर करने के लिए टीमें लगातार जुटी रहीं और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed