फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BKU demands improvement in power supply in Kharar-Morinda area

Mohali News: भाकियू ने खरड़-मोरिंडा क्षेत्र में बिजली की सप्लाई में सुधार करने की मांग

Wed, 29 Oct 2025 12:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
BKU demands improvement in power supply in Kharar-Morinda area
खरड़। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर ने खरड़ के एक्सईएन के माध्यम से एसई रोपड़ के नाम मांग पत्र देकर मांग की है कि खरड़ और मोरिंडा क्षेत्र में बिजली की सप्लाई दिन के समय कम से कम आठ से दस घंटे बिजली की सप्लाई दी जाए। यूनियन ने अपने पत्र में लिखा है कि खरड़ और मोरिंडा क्षेत्र में बिजली की सप्लाई चार-पांच घंटे रह गई है जबकि धान की कटाई लेट होने के कारण सभी धान के खेतों में बिजाई की जानी है जिसके लिए किसानों को आठ से दस घंटे बिजली सप्लाई की जरूरत है। इस मौके पर मेहर सिंह थेड़ी प्रेस सचिव पंजाब, रविंदर सिंह देहकलां जिला प्रधान, बहादुर सिंह नियामियां जनरल सचिव, मनप्रीत सिंह उप प्रधान, हकीकत सिंह घडुआं, हरविंदर सिंह तथा राजा नगल सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed