{"_id":"6a1a00ad8505b856850fd613","slug":"bjp-wins-16-out-of-21-wards-in-nayagaon-municipal-council-elections-mohali-news-c-71-1-mli1011-143012-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नयागांव नगर परिषद चुनाव में 21 वार्डों में से भाजपा ने 16 पर दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नयागांव नगर परिषद चुनाव में 21 वार्डों में से भाजपा ने 16 पर दर्ज की जीत
विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव नगर परिषद चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। 21 वार्डों में से भाजपा ने 16 सीटों पर जीत दर्ज कर नगर परिषद में स्पष्ट बढ़त बना ली।
वहीं तीन सीटों पर आजाद उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा। सबसे बड़ा झटका शिरोमणि अकाली दल को लगा, जो इस बार अपना खाता भी नहीं खोल सका।
भाजपा ने चुनाव प्रभारी सुशील राणा और मंडल प्रधान भूपेंद्र सिंह भूपी की अगुवाई में चुनाव मैदान में दमदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर पंजाब में सरकार होने के बावजूद आम आदमी पार्टी नयागांव में केवल एक सीट जीत सकी। खास बात यह रही कि 2021 के नगर परिषद चुनाव में 10 सीटें जीतने वाला अकाली दल इस बार पूरी तरह साफ हो गया। सुखबीर सिंह बादल के प्रचार के बावजूद पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली। नयागांव नगर परिषद के 21 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और आजाद उम्मीदवारों के बीच मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन
चुनाव परिणामों के बाद भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल रहा।