फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP staged a protest accusing the government of not fulfilling its promises

Mohali News: दावे पूरे नहीं करने के आरोप लगाकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 Mar 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
BJP staged a protest accusing the government of not fulfilling its promises
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद 
मोहाली। आम आदमी पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे होने के बावजूद किए वादों को पूरा न करने के विरोध में रविवार को भाजपा ने सभी 18 मंडलों में विरोध प्रदर्शन किया। मंडल दो के प्रधान रमन सैली की अगुवाई में फेज-3 व 5 की लाइट पॉइंट पर किए प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश उपप्रधान डॉ. सुभाष शर्मा और भाजपा के जिला प्रधान संजीव वशिष्ठ विशेष तौर पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान शर्मा ने कहा कि पंजाब की सीएम भगवंत मान वाली आप सरकार तीन साल पूरे करने के बावजूद अपने वादों को पूरा नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब कर्ज में डूब गया है।
विज्ञापन

विकास की बात तक नहीं हो रही है। सेहत सुविधा के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार रजिंद्रा अस्पताल में बिजली का प्रबंध तक नहीं करवा पाई है। जिला प्रधान वशिष्ठ ने कहा कि सरकार के फेल होने का सबसे बड़ा कारण ला एंड आर्डर है। पंजाब में सरेआम गैंगस्टर माफिया हावी है। रोजगार और महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा ठंडे बस्ते में पड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देशों पर जिले के सभी मंडलों में प्रदर्शन किया गया है। इस मौके जिला मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर शर्मा, अनीता जोशी, भाजयुमो के प्रधान ताहिल शर्मा, विवेक कृष्ण जोशी, दीपक पुरी, प्रदीप सोनी, आयुषमन अरोड़ा, गगन शर्मा, अश्वनी शर्मा, वेद वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed