फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bird flu panic: Shocks to poultry business, sales down 40%

बर्ड फ्लू की दहशत: पोल्ट्री कारोबार को झटका, 40 फीसदी रह गई बिक्री

Thu, 07 Jan 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bird flu panic: Shocks to poultry business, sales down 40%
मोहाली। बर्ड फ्लू की दहशत का असर पोल्ट्री कारोबार पर पड़ने लगा है। दो दिन में पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री 40 फीसदी रह गई है। चिकन और अंडों के रेट कम होने पर भी लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। लोग इनसे दूरी बना रहे हैं। मोहाली मीट मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विक्की कहते हैं कि बर्ड र्फ्लू की दहशत से लोग एहतियातन पोल्ट्री उत्पादों से दूरी बना रहे हैं। उनका मानना है कि ट्राइसिटी में पढ़े लिखे लोग ज्यादा रहते हैं। वह प्रत्येक चीज को गंभीरता से लेते हैं।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना की वजह से भी पोल्ट्री कारोबार को नुकसान पहुंचा था। इस बार उम्मीद थी कि स्थिति बदल जाएगी। लेकिन नए साल के शुरू में ही अब बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है, जिसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। मोहाली जिले में रोजाना बीस से पच्चीस हजार मुर्गियों की खपत है, जबकि अस्सी से 85 हजार अंडे लोग खाते हैं। कई जगह चिकन पर दुकानदार दस से तीस रुपये तक छूट भी दे रहे हैं। अंडों की ट्रे पर भी स्कीम दे रहे हैं, लेकिन लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। फेज-पांच निवासी संदीप सिंह ने बताया कि वह एक नामी कंपनी मेें काम करते हैं। वह सुबह ब्रेक फास्ट में अंडे और ब्रेड खाते थे। लेकिन दो दिन से उन्होंने अंडा लेना बंद कर दिया है। दो चार दिन में जब स्थिति सुधर जाएगी तो दोबारा खाना शुरू कर देंगे। इसी तरह फेज-चार में पीजी रहने वाली अंतिम सोनी बताती हैं कि वह मैगी या आमलेट से अपनी शुरूआत करती थी। लेकिन फिलहाल बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed