फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider snatched the purse of policeman and escaped

बाइक सवार पुलिस मुलाजिम का पर्स छीनकर फरार हुए झपटकर

Tue, 12 Jan 2021 01:17 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bike rider snatched the purse of policeman and escaped
कुराली। अब झपटमारों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक पुलिस मुलाजिम को ही अपना शिकार बनाया। वह पुलिस मुलाजिम से उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस मुलाजिम सतविंदर सिंह की शिकायत पर माजरी पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार दो झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपी फरार हैं और पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्दी ही काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

माजरी पुलिस को दी शिकायत में सतविदंर सिंह निवासी गांव फाटवां ने बताया कि उसकी ड्यूटी चंडीगढ़ हेडक्वार्टर में लगी हुई है। रविवार की रात वह अपनी ड्यूटी खत्म करके जब वह अपनी बाइक पर आ रहा था तो इसी दौरान बूथगढ़-तौंगा रोड पर मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों ने उनसे गांव तौंगा का रास्ता पूछा। जब उन्होंने अपनी बाइक रोकी और युवकों को रास्ता बताने लगे तो मोटर साइकिल पर पीछे बैठे एक युवक ने उसकी आंखों में स्प्रे छिड़क दिया, जिससे उन्हेें कुछ भी दिखना बंद हो गया। इसके बाद युवकों ने उनका पर्स छीनना चाहा तो उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन युवकों ने उनके साथ मारपीट करके पर्स छीन लिया। उनके पर्स में 23 हजार रुपये की नकदी, जरूरी कागजात और एटीएम कार्ड रखे थे। पर्स छीनने के बाद मोटर साइकिल सवार दोनों युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस मुलाजिम सतविंदर सिंह की शिकायत पर माजरी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed