फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider goes to church with speeding car, was married only two months ago

Mohali News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

Sun, 24 Nov 2024 06:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Bike rider goes to church with speeding car, was married only two months ago
लालडू। लालडू हंडेसरा मार्ग पर बसौली-जौला चौक के निकट कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह (30) पुत्र शमशेर सिंह निवासी आगापुर लालड़ू के तौर पर हुई है। दो महीने पहले ही मृतक की शादी हुई थी। वह लालडू स्थित ऑटो मैकेनिक की दुकान करता था।
विज्ञापन

थाना हंडेसरा के हवलदार भुपिंद्र सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह 21 नवंबर रात को दोस्त को मोटरसाइकल पर गांव बसोली छोड़कर वापस लालडू की ओर आ रहा था। जैसे ही वह बसोली-जोला चौक के निकट पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से वह नीचे गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे राहगीरों ने एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने फरार कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed