फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bhakiyu Dakaunda staged a symbolic protest at the former MC's house

Mohali News: पूर्व एमसी के घर भाकियू डकौंदा ने दिया सांकेतिक धरना

Tue, 17 Mar 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Dakaunda staged a symbolic protest at the former MC's house
जीरकपुर। भारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने सोमवार को जीरकपुर के पूर्व एमसी गुरमुख सिंह की कोठी के बाहर सांकेतिक धरना दिया। बैठक के उपरांत यूनियन नेताओं ने घोषणा की कि 26 मार्च को गुरमुख सिंह के घर के बाहर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। यूनियन के मोहाली जिला प्रधान जगजीत सिंह बैंस ने बताया कि वर्ष 2005 में मानसा जिले के किसान गुरदीप सिंह से प्रॉपर्टी में हिस्सा दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि बाद में उक्त प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त कर दी गई, लेकिन पीड़ित किसान को उसका कोई लाभ नहीं दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में दो किले जमीन लगभग 1 करोड़ 97 लाख रुपये के हिसाब से बेची गई, जिससे करोड़ों रुपये की कमाई हुई, लेकिन पीड़ित किसान आज भी दर-दर भटकने को मजबूर है। आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान परिवार ने इंसाफ की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन डकौंदा का दामन थामा। यूनियन नेताओं के अनुसार जब संगठन के पदाधिकारी मामले को सुलझाने के लिए संबंधित पक्ष के दफ्तर और घर पहुंचे तो कथित तौर पर किसी प्रकार की बातचीत नहीं की गई।
विज्ञापन

इसके विरोध में किसानों और कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया और सर्वसम्मति से 26 मार्च को पक्का मोर्चा लगाने का फैसला लिया। इस मौके पर मनजीत सिंह उल्लक, कुलदीप सिंह चहेलांवाली, सतनाम सिंह, तरनजीत सिंह, बलजीत सिंह घरागणा सहित बड़ी संख्या में यूनियन नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित किसान को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed