{"_id":"57b3479a4f1c1ba2506eaff7","slug":"bhagwant-mann-bhagwant-mann-statement-aap-mp-bhagwant-mann-aap-mp-aam-admi-party-kurani-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पंजाब की धरती से शुरू हो चुकी है आजादी की दूसरी लड़ाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पंजाब की धरती से शुरू हो चुकी है आजादी की दूसरी लड़ाई’
ब्यूरो, अमर उजाला, कुराली
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
कुराली के दशहरा ग्राउंड में लोगों को संबोधित करते भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद भगवंत मान ने कहा कि देश में आजादी की दूसरी लड़ाई पंजाब की धरती से शुरू हो चुकी है। दशहरा मैदान में आम आदमी पार्टी के आरटीआई विंग के ज्वाइंट सचिव नरेंद्र सिंह शेरगिल के नेतृत्व में हुई विशाल रैली को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि 1947 को मिली आजादी कुछ घरानों और महलों तक ही सीमित रही है। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव-2017 में ऐसी आजादी की शुरुआत होगी जो हर पंजाबी के दरवाजे तक पहुंचेगी। भगवंत मान ने कहा कि अब तक पंजाब की सत्ता को लेकर कांग्रेस और अकाली दल ने ‘बारीयां’ बांधी हुई हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के नेता मिले हुए हैं। जबकि लोगों को बांटकर बारी-बारी सता का आनंद लेते आ रहे हैं। उन्होंने व्यंग करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस और अकाली दल की बारी नहीं है। बल्कि पंजाब की जनता की बारी है। जो कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए उत्साहित है। उन्होंने पंजाब के हालात पर कहा कि इस समय पंजाब माफिया से पीड़ित राज्य है। राज्य के हर व्यापार पर माफिया का कब्जा है। जबकि नौजवान रोजगार न मिलने कारण मायूसी के दौर से गुजर रहे हैं।
मान ने कहा कि शिक्षा सेहत, ट्रांसपोर्ट और अन्य जरूरी सुविधाओं से हाथ खींचकर सरकार ने हर व्यवस्था का निजीकरण कर दिया है। लोग इन सुविधाओं के लिए लूट का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर 25 लाख नौजवानों को रोजगार देने तथा मजीठिया की जायदाद जब्त करने की घोषणा की। उन्होंने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर कोई भी विधायक ट्रांसपोर्टर, शराब, रेेत, बजरी, बसों के रूट सहित अन्य ठेके नहीं ले सकेगा। बल्कि युवाओं को ये मौके दिए जाएंगे। पार्टी किसी लालच के लिए नहीं, बल्कि पंजाब में ईमानदारी तथा सच्चाई केे लिए चुनाव मैदान में आई है।
मान ने कहा कि चुनाव के समय अकाली पैसे बांटने जरूर आएंगे, लेकिन आप गलती मत करना, पैसों को मोड़ने की। ये आपके ही पैसे हैं, उन्हें ले लेना लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को ही देना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल पर पंजाब और पंजाबियों की समस्याओं को हल करने में नाकाम रहा है। इस बार उन्हें मौका मिलना चाहिए। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता और हलका खरड़ से टिकट के दावेदार नरेंद्र सिंह शेरगिल ने हलका वासियों से मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। जबकि बलविंदर कौर धनौडा, सुरिंदर कौर, हलका बलाचौर से पार्टी उम्मीदवार ब्रिगेडियर राज कुमार, कंवर संधू, विद्यार्थी नेता गोल्डी जसवाल, एडवोकेट चंद्रशेखर, हरीश कौशल, डॉ. अश्वनी सहित अन्य ने भी लोगों को संबोधित किया।