फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Betting on international cricket match, three arrested, laptop, 13 mobile phones and other items recovered

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे सट्टा, तीन गिरफ्तार, लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद

Tue, 13 Jul 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Betting on international cricket match, three arrested, laptop, 13 mobile phones and other items recovered
जीरकपुर। शहर में नशे की सप्लाई करने वाले तस्करों और क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के तीन सट्टेबाजों को ढकोली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजेश कुमार उर्फ काला मूल निवासी नागपाल नगरी गली नंबर-9 मलौट, जिला मुक्तसर, सुरिंदर कुमार उर्फ भिंदा और राहुल आरोड़ा उर्फ मोंटी के रूप में हुई है। तीनों रॉयल इंपीरियर, फ्लैट नंबर-404, किशनपुरा, जीरकपुर में किराए पर रह रहे थे। इनसे लैपटॉप, मोबाइल और सट्टेबाजी के अन्य सामान के साथ नशीले पदार्थ भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर डेराबस्सी अदालत में पेश कर 14 जुलाई तक रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सट्टेबाज नशा तस्करी के साथ उक्त फ्लैट में रहकर क्रिकेट मैच में उच्च स्तर पर सट्टा खिलाने का धंधा करते थे। गिरफ्तारी के समय वह लंदन में चल रहे लाइव क्रिकेट मैच (इंग्लैंड-पाकिस्तान) पर लोगों से सट्टा लगवा रहे थे। मोंटी इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। इनसे लैपटॉप और 13 मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि लोगों को सट्टा लगवाने के लिए शातिरों ने ऑनलाइन साइट पर आईडी बनाई हुई थी। इसमें 10,15, 20 ओवरों की लाइनें खुली हुई थीं और इन्हीं पर सट्टा लगवाया जा रहा था। सट्टे की आड़ में यह शातिर नशा बेचने का काम भी करते थे।
विज्ञापन

यह सामान हुआ बरामद
राजेश कुमार उर्फ काला से 100 ग्राम अफीम, 250 ग्राम नशे का पाउडर, सुरिंदर कुमार से 200 ग्राम अफीम और राहुल से 150 ग्राम अफीम, चार लैपटॉप, तीन चार्जर, 13 मोबाइल फोन सहित दो चार्जर और एक एक्सटेंशन बोर्ड बरामद हुआ है। इसे सट्टा लगवाते समय इस्तेमाल किया जाता था। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार पर पहले भी नशा बेचने का मामला दर्ज हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed