{"_id":"571f8b014f1c1bed50a9203e","slug":"benefit-of-bhagat-puran-singh-insurance-scheme-to-eight-thousand-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ हजार को मिलेगा भगत पूरन सिंह बीमा योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ हजार को मिलेगा भगत पूरन सिंह बीमा योजना का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
राशि जमा होगी।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने व्यापारी वर्ग को बड़ी राहत देते हुए भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना शुरू की है। इसके तहत दो लाख 33 हजार व्यापारियों को सरकारी व गैर सरकारी नामवर अस्पतालों में 50 हजार रुपये तक के इलाज की मुफ्त सहायता दी जाती है। यह जानकारी सहायक कर एवं आबकारी कमिश्नर बलदीप कौर ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले के आठ हजार व्यापारियों को भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना अधीन किसानों को मास्टर कार्ड बांटे जा चुके हैं। वहीं, एक करोड़ से कम सालाना टर्नओवर वाले व्यापारियों को इस स्कीम का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को 28 अप्रैल को जीरकपुर में मुख्य संसदीय उद्योग एवं वाणिज्य विभाग पंजाब एनके शर्मा कार्ड बांटेंगे। सहायक कर एवं आबकारी कमीशन ने बताया कि भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना के लाभ प्राप्त व्यापारी की घटना में मौत की सूरत में पांच लाख रुपये बीमा राशि व दुकान मेें आग लगने पर पांच लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि छोटे व्यापारियों को भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके तहत कुराली, डेराबस्सी, खरड़ व अन्य स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे।