फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Befriended on social media, raped a girl, made physical relations after drinking intoxicants

सोशल मीडिया पहले हुई दोस्ती, फिर रेप कर तोड़ा विश्वास

Thu, 28 Oct 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Befriended on social media, raped a girl, made physical relations after drinking intoxicants
मोहाली। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी ने जीरकपुर के एक फ्लैट में नशीली वस्तु पिलाकर युवती से संबंध बनाए। युवती ने शादी का दबाव डाला तो आरोपी उसे बरगलाता रहा। परेशान होकर युवती ने मटौर थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने जगदीश सिंह निवासी बहलोलपुर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे अदालत में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह मोहाली में अपने रिश्तेदारों के पास आई हुई थी। इस दौरान वह फोन पर स्नेप चैट कर रही थी। इसी बीच उसका जगदीश से संपर्क हो गया। धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। एक दूसरे से मुलाकात हुई तो दोस्ती प्यार में बदल गई।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी 12वीं पास है। अपने परिजनों के साथ खेती का काम करता है। आरोपी उसे एक दिन जीरकपुर में एक फ्लैट पर ले गया। जहां शीतलपेय में कोई नशीली चीज मिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसे जब होश आया तो आरोपी ने उसे शादी करने का भरोसा दिया। भरोसा करके वह उसके साथ मिलती जुलती रही। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed